पुलिस ने पकड़े तीन गैंगस्टर, शेरू गैंग के सदस्य हैं तीनों गैंगस्टर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में आए दिन सुर्खियों में गैंगस्टर और उनकी गैंगवॉर रहती है | आए दिन गैंगस्टर्स अपनी शातिर चालों से लोगों को…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में आए दिन सुर्खियों में गैंगस्टर और उनकी गैंगवॉर रहती है | आए दिन गैंगस्टर्स अपनी शातिर चालों से लोगों को गुमराह करते हैं औऱ बड़ी वारदातों को अंजाम देते हैं | लेकिन पंजाब पुलिस भी इन वारदातों को अंजाम तक पहुंचाने वालों को पकड़ने में खूब मुस्तैदी दिखा रही है |

मामला जालंधर का है जहां पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने लुधियाना में हुए रिंकल हत्याकांड के मामले में तीन गैंगस्टरों को गिरफ्तार कर दिया | लेकिन आखिर इन गैंगस्टर्स पर लगाम कब लगेगी | कब तक मासूम लोगों को अपना शिकार बनाते रहेंगे | इसीलिए हम आपको करते हैं सावधान | क्योंकि कहीं किसी बड़ी वारदात का आप शिकार ना हो जाएं |

इन गैंगस्टरों की गिरफ्तारी के बाद ये भी खुलासा हुआ कि इन्होंने इस सारी वारदात को कैसे अंजाम दिया और आखिर कार इस वारदात को अंजाम दिया क्यों गया | वहीं ये भी खुलासा हुआ कि सुखी ने बुद्धू गैंगस्टर को आगे करके इस वारदात को अंजाम दिया | वहीं पुलिस ने इनके पास से दो नाजायज पिस्टल, गोली सिक्का ,वारदात में इस्तेमाल की गयी पोलो कार सहित दो और कारें बरामद की हैं |

इसी दौरान काउंटर इंटेलिजेंस के एआईजी हरकमल प्रीत सिंह खख ने ये खुलासा किया कि लुधियाना के एक पार्षद का बेटा जिसने इस हत्याकांड की सुपारी दी थी आत्म समर्पण कर चुका है | उन्होंने बताया की रिंकल की हत्या के लिए पार्षद गुरदीप सिंह नीटू के बेटे ने सुपारी दी थी | जिसके बाद इस पूरी वारदात को अंजाम दिया गया | आपको बता दें कि दोआबा के शेरू गैंग के इन गैंगस्टरों को भोगपुर इलाके से देहात पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया है और अब फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है और पुलिस को उम्मीद है कि इनसे इनके कुछ साथियों जो मौके से फरार हो गए थे उनके बारे में जानकारी मिल सकती है, जो वारदात के बाद मौके से फरार हो गये थे और अभी जिनकी तलाश जारी है | बहरहाल पुलिस इनसे कड़ी पूछताछ कर रही है |

Watch Video

https://youtu.be/AuMYmaVM81U

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *