भीषण सड़क हादसा! बस और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत, 18 घायल

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में शुक्रवार देर रात एक निजी बस के ट्रक से टकराने और फिर गहरे गड्ढे में गिर जाने से…

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में शुक्रवार देर रात एक निजी बस के ट्रक से टकराने और फिर गहरे गड्ढे में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए. ये दुर्घटना जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर मक्सी बाईपास रोड पर शुक्रवार रात करीब ढाई बजे हुई.

पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया और क्रेन की मदद से बस को निकाला. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. इस हादसे में बस चालक गुलाब सेन, ट्रक खलासी भवर सिंह और यात्री अमन चौरसिया की मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

इस भीषण दुर्घटना में बस 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में बस ड्राइवर गुलाब सिंह (निवासी गुना), यात्री अमन चौरसिया (24, पुत्र विमल चौरसिया, निवासी महू) और डंपर चालक की मौत हो गई.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *