ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सरकार बेटियों की सुरक्षा को लेकर कई बड़े बड़े दावे करती है साथ बेटियों को लेकर कई अहम कानून भी बनाए गए है। इसके बावजुद भी दरिदें अपनी घिनौनी बारदात को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे है। सख्त कानून बनाए जाने के बावजुद भी दरिंदो के अंदर किसी भी तरह का डर नहीं पनप रहा है बल्कि बलात्कार के कई मामले हर रोज सामने आ रहे है।
जिस कारण सरकार के बनाए कानून पर सवाल उठते है आखिर ये किस तरह के कानून बनाए जा रहे है कि वो बलात्कार के मामले थमने की जगह और बढ़ते ही जा रहे है। ऐसा ही एक और ताजा मामला दिल्ली से सामने आया है जहां पर तीन व्यक्तियों ने एक मासूम के साथ हैवानियत को अंजाम दिया। जिसके बाद ये सवाल उठ रहे है कि आखिर उस बच्ची का क्या कसूर था कि उसके साथ इस तरह की हैवानियत की गई।
मिली जानकारी अनुसार पीड़ित बच्ची ने पुलिस को जानकारी दी थी कि उसके साथ तीन लोगों ने उसके साथ अलग अलग समय पर बलात्कार किया है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरी तरफ पीड़िता के मां बाप का तलाक हो गया है औऱ वो अपने पिता के साथ रहती है।
फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इस तरह के कई मामले लगातार सामने आ रहे है जिसके बाद सवाल ये उठता है कि सराकर आखिर कर क्या कर रही है सिर्फ कानून बनाने से कुछ नहीं होगा देश की बेटियों की लाज बचानी है तो कानून को लागू भी करना होगा।



