अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

चंडीगढ़/अमृतसर, 27 अक्टूबर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रहे अभियान के दौरान सीमा पार…

In a continued effort by the Punjab Police to check the influx of illicit weapons from across the border amidst

चंडीगढ़/अमृतसर, 27 अक्टूबर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रहे अभियान के दौरान सीमा पार से अवैध हथियारों की आवक को रोकने के लिए पंजाब पुलिस द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों के हिस्से के रूप में काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने तीन व्यक्तियों को 10 विदेशी अति-आधुनिक .30 बोर पिस्तौलों और मैगजीनों सहित गिरफ्तार करके सीमा पार से चल रहे अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान दलजीत सिंह और गुरजंट सिंह दोनों निवासी गांव सिंघोकी, अमृतसर और अरशदीप सिंह निवासी गांव निसोके, अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने पिस्तौलें बरामद करने के अलावा, उनके मोटरसाइकिल जिसका उपयोग अवैध हथियारों की तस्करी के लिए किया जा रहा था, को भी जब्त कर लिया है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए मुलजिम विदेशी हैंडलर के संपर्क में थे, जो पुलिस से बचने और अवैध हथियारों की खेप को पहुंचाने के लिए एन्क्रिप्टेड संचार प्लेटफार्मों का उपयोग कर रहा था। उन्होंने कहा कि इन हथियारों को आगे संगठित नेटवर्क के माध्यम से आपराधिक तत्वों को सप्लाई किया जाना था।

इस ऑपरेशन के बारे में विवरण साझा करते हुए, उन्होंने कहा कि सीआई अमृतसर की टीमों को विशेष गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध दलजीत सिंह और अरशदीप सिंह, अपने साथी गुरजंट सिंह के साथ, रामदास सेक्टर में ड्रोन के माध्यम से भेजी गई हथियारों की खेप प्राप्त की है और वे इस खेप को दूसरे पक्ष को डिलीवरी करने के लिए एक काले मोटरसाइकिल पर अमृतसर के वेरका बाईपास की ओर जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस जानकारी पर तुरंत कार्रवाई करते हुए, सीआई अमृतसर की टीमों ने छापा मारा और वेरका बाईपास पर फतेहगढ़ शुकरचक अंडर-ब्रिज के निकट तीनों को रोका और उनके कब्जे से मैगजीनों सहित 10 विदेशी .30 बोर पिस्तौल बरामद कीं।

डीजीपी ने बताया कि इस मामले के आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए आगे जांच जारी है।

इस संबंध में, थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), अमृतसर में आर्म्स एक्ट की धाराओं 25, 25(1ए), 25(1बी), 25(7) और 25(8), और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 61(2) और 111 के तहत दिनांक 27-10-2026 को एफआईआर नंबर 70 दर्ज की गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *