ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की हत्या करने की साजिश रची गई थी पर इस साजिश को पुलिस ने नाकाम साबित कर दिया है। जी हां सूत्रो से मिली जानकारी अनुसार प्रकाश सिंह बादल के कत्ल की साजिश रचने वाले 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया ये भी जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए तीनों ही व्यक्ति खालिस्तानी समर्थक है।
सूत्रों से ये भी पता चला है कि गिरफ्तार किए गए खालिस्तानियों के पास से हथियार भी बरामद हुए है। पर गिरफ्तारी के समय इनका एक साथी फरार बताया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार 2 अक्टूबर की रात को उत्तरप्रदेश के शामली के झिंझाणा थाणे के गांव कमालपुर की चौकपोस्ट पर कांस्टेबल पर हमला कर हथियारों को लुट लिया था।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि पकड़े गए हथियारों के साथ इन्होने प्रकाश सिंह बादल का कत्ल करना था। फिलहाल पुलिस ने इनके सारे मनसूबों पर पानी फेर दिया है। फिलहाल पुलिस फरार हुए आरोपी की तलाश में जुट गई है।


