प्रजाइडिंग अधिकारी समेत दो गिरफ्तार, 12 मई को मतदान के दौरान हुई थी गड़बड़ी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- फरीदाबाद लोकसभा चुनावों में गांव असावटी से वायरल हुई दूसरी वीडियो की जांच के बाद बूथ नंबर-88 के पीठासीन अधिकारी अमित अत्री…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- फरीदाबाद लोकसभा चुनावों में गांव असावटी से वायरल हुई दूसरी वीडियो की जांच के बाद बूथ नंबर-88 के पीठासीन अधिकारी अमित अत्री के खिलाफ मामला दर्ज किया | वहीं मतदान को प्रभावित करने वाले गांव असावटी निवासी विजय रावत के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर आगे की करवाई शुरू कर दी | थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि 12 मई को लोकसभा चुनाव के दौरान एक वीडियो वायरल हुई जिसमें पोलिंग ऐजेंट महिला मतदाताओं को सहायता करने को लेकर खुद बटन दबा रहा है |

इस संबंध में पुलिस ने बूथ के पीठासीन अधिकारी की शिकायत पर पोलिंग ऐजेंट गिरिराज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। लेकिन इसके बाद दूसरी वीडियो वायरल हुई और गांव के लोगों ने सरपंच कर्ण पर जबरन वोट पोल कराने के आरोप लगाए | इस संबंध में सहायक रिटर्निंग अधिकारी, बूथ नम्बर 84 की तरफ से शिकायत दर्ज कराई गई थी |

वहीं पुलिस के मुताबिक SDM द्वारा इंक्वायरी के बाद पाया कि दूसरे वायरल वीडियो में दो लोग फर्जी वोटिंग कराने में दोषी पाए हैं | जिसके बाद SP साहब के निर्देश पर वीडियो  की जांच के बाद पाया कि मतदान के दिन मतदान को प्रभावित किया गया |फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में शिकायत के आधार पर बुथ नंबर 88 के पीठासीन अधिकारी अमित अत्री और विजय रावत के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है |

Watch Video

https://youtu.be/CFv048n5HeU

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *