खरड़: एक करोड़ पांच लाख की पुरानी करंसी सहित तीन आरोपी किये गिरफ्तार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: खरड़ CIA स्टाफ ने एक करोड़ पांच लाख की पुरानी करंसी के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह नगदी उनकी कार…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: खरड़ CIA स्टाफ ने एक करोड़ पांच लाख की पुरानी करंसी के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह नगदी उनकी कार की तलाशी लेने के दौरान मिली। इसके बाद मामले की जानकारी आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय को दे दी गई है। तीनों आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं। जिनमे से एक हरियाणा पुलिस में कार्यरत है । डीएसपी हरबीर सिंह अटवाल ने बताया कि आरोपियो से पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

आरोपियो की पहचान हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव धांगड़ निवासी रविंदर सिंह उर्फ रवि, गांव चिदड़ निवासी कपल कुमार और झज्‍जर जिले के पालड़ा गांव के निवासी राकेश कुमार के रूप में हुई है। आरोपी क्रेटा कार में कंरसी लेकर लांडरां खरड़ रोड पर जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस की जांच में पकड़े गए। पुलिस के अनुसार, रविंदर उर्फ रवि हिस्ट्रीशीटर है। उस पर राजस्थान की एक्सिस बैंक की ब्रांच में आठ करोड़ 60 लाख की लूट का आरोप है।

रविंदर के खिलाफ जयपुर में भी मामला दर्ज है। पुलिस सभी आरोपियो से करंसी को लेकर पूछताछ कर रही है। नोटबंदी के बाद इतनी भारी संख्या में पुरानी करंसी मिलने से पुलिस हरकत में आ गई है, मामले के तह तक जाने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों को भी जांच में शामिल किया गया है।

CIA स्टाफ ने बरामद की पांच लाख की पुरानी करंसी

पुरानी कंरसी सहित तीन आरोपी किये गिरफ्तार

कार की तलाशी लेने के दौरान बरामद हुई पुरानी कंरसी

हरियाणा के रहने वाले हैं तीनों आरोपी

Watch Video

https://youtu.be/HswRrq5L3Rk

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *