Amritsar Airport: बम से उड़ाने की धमकी; अमृतसर एयरपोर्ट पर अलर्ट, अज्ञात नंबर से आई कॉल

Amritsar Airport Bomb Threat: अमृतसर हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. एक अज्ञात व्यक्ति ने हवाई अड्डे पर फोन करके उसे…

Amritsar Airport Bomb Threat: अमृतसर हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. एक अज्ञात व्यक्ति ने हवाई अड्डे पर फोन करके उसे उड़ा देने की धमकी दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल कॉल करने वाले के नंबर के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है.

इससे पहले, श्री हरमंदिर साहिब को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था. यह गिरफ्तारी तमिलनाडु से की गई. अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया. दरअसल, 14 जुलाई से अब तक करीब पांच धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं. इनमें से कुछ ईमेल में कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी धमकी दी गई है.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड को भी तैनात किया गया है. फिलहाल एयरपोर्ट पर ऑपरेशन सामान्य हैं, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से गहन जांच की जा रही है.

हालांकि अब तक किसी संदिग्ध वस्तु की बरामदगी की सूचना नहीं मिली है. पुलिस इसे शरारती तत्वों की करतूत मानकर भी जांच कर रही है, लेकिन किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *