Delhi Assembly Bomb Threat:
दिल्ली विधानसभा मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप, जब को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बजट पेश करने से कुछ घंटे पहले दी गई। सूत्रों के मुताबिक, पहला धमकी भरा ईमेल सुबह 7:28 बजे विधानसभा को भेजा गया। जबकि दूसरा ईमेल 7:49 बजे विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को मिला। यह दूसरा मौका है जब उनको ऐसी धमकी मिली है।
गुप्ता को यह धमकी उनके पर्सनल ई-मेल पर मिली है। धमकी भरा मेल खालिस्तानी समर्थक से आया है। धमकी मिलने के तुरंत बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और पूरे परिसर की सघन जांच शुरू कर दी गई। सुरक्षा एजेंसियों ने विधानसभा और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। गुप्ता के पास फिलहाल वाई श्रेणी की सुरक्षा है।
सूत्रों के अनुसार, धमकी भरे ईमेल में उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा समेत कई हाई-प्रोफाइल नेताओं का जिक्र किया गया है। फिलहाल पुलिस और अन्य एजेंसियां ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हैं। साथ ही, किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए एंटी-सबोटाज जांच भी जारी है।
अन्य ख़बरें जानें-
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



