Punjab-Haryana Weather: पंजाब-हरियाणा में भारी बारिश का खतरा; अगले 5 दिनों के लिए मौसम अलर्ट जारी

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब के कई जिलों में गुरुवार तड़के रुक-रुक कर हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली. मोहाली और आसपास के…

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब के कई जिलों में गुरुवार तड़के रुक-रुक कर हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली. मोहाली और आसपास के जिलों में सुबह भारी बारिश हुई. पंजाब के 14 जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.(Punjab-Haryana Weather Update)

अगले 5 दिनों के लिए कोई अलर्ट नहीं है और बारिश की कोई संभावना नहीं है. जिसके कारण अब तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, लेकिन उमस ज्यादा परेशान करेगी. (Punjab Weather Update) मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पंजाब में अब तक 103.4 मिमी मानसूनी बारिश हुई है, जो सामान्य से अधिक है.

दूसरी ओर, खूबसूरत शहर चंडीगढ़ में भी बुधवार को बारिश हुई.इससे तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट आई. इससे तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम हो गया है. सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 35.2 डिग्री दर्ज किया गया. इसके तहत पंजाब में कई स्थानों पर आंधी के साथ भारी बारिश की संभावना है.

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज पंजाब (Punjab-Haryana Weather Update)  के पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और संगरूर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. जबकि अन्य सभी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा.

वहीं, हरियाणा (Haryana weather update) में मानसून एक्टिव होने के बाद से ही मूसलाधार बारिश देखने को मिल रही है, जिसके कारण कई जिलों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है. वहीं कल यानी 9 जुलाई को हरियाणा में अधिकतम तापमान नूह, मेवात और सिरसा में देखने को मिला. मौसम विभाग ने आज पूरे हरियाणा में झमाझम बारिश की संभावना जताई है. 7 जिलों के अधिकतर एरिया में बारिश होगी, जबकि 15 जिलों में कहीं-कहीं बरसात हो सकती है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *