गुरुग्राम 12 जुलाई
गुरुग्राम के सिविल लाइंस स्थित जॉन हॉल में भारतीय युवा कांग्रेस के “गिग वर्कर्स न्याय अभियान” के तहत सम्मेलन आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में गिग वर्कर्स और युवा कांग्रेस कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए। सम्मेलन में गिग वर्कर्स के अधिकार, सामाजिक सुरक्षा, बीमा, उचित पारिश्रमिक और सम्मानजनक कार्य परिस्थितियों की मांग जोरदार तरीके से उठाई गई। नेताओं ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में गिग वर्कर्स की अहम भूमिका है और अब उनके अधिकारों की लड़ाई और मजबूती से लड़ी जाएगी।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व CPS राव दान सिंह और भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा ने गिग वर्कर्स को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गिग वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा, बीमा और श्रमिक अधिकार मिलना उनका अधिकार है। युवा कांग्रेस ने भरोसा दिलाया कि गिग वर्कर्स की आवाज़ सड़क से लेकर सदन तक लगातार उठाई जाएगी और उनके हकों के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
गुरुग्राम युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभिषेक यादव ने कहा कि “गिग वर्कर्स न्याय अभियान” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लाखों गिग वर्कर्स को न्याय दिलाने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस इस अभियान को और अधिक धरातल पर लेकर जाएगी, गिग वर्कर्स की समस्याओं को मजबूती से उठाएगी और उनके अधिकार, रोजगार की सुरक्षा, बीमा तथा सम्मानजनक कार्य परिस्थितियों के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।
अन्य खबरें जानें-



