ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज से समय में मोबाइल फोन लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। कई बार लोग फोन पर बात करते इस कदर व्यस्त हो जाते हैं कि उनके आसपास क्या हो रहा है, कुछ खबर ही नहीं रहती। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसी वीडियो वायरल हो रही है, जिसे देखकर सभी चौंक जाएंगे।
https://twitter.com/Amit_smiling/status/1164831756324749313
इस वीडियो में एक महिला फोन पर इस कदर मशगुल हो जाती है कि ऑटो से अपना बच्चा बाहर निकालना भी उसे याद नहीं रहता। वह बात करते करते काफी आगे निकल जाती है और अपने बच्चे को ऑटो में छोड़कर आ जाती है।
ऑटो वाला वाला भी उसे बच्चा ले जाने के लिए आवाज लगाता है, लेकिन उसे कोई सुध-बुध नहीं रहती। इतने में एक युवक बच्चा लेकर महिला के पास आता है और कहता है कि क्या ये आपका बच्चा है। महिला बच्चे को गोद में लेकर उसे सीने से लगा लेती है।

