जन्नत से कम नहीं ये ‘टूरिस्ट प्लेस’, एक बार देखें तो सही

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बात पहाडों की हो और हिमाचल की नाम न आए, ऐसा कभी हो नहीं सकता। हिमाचल प्रदेश घुमने के लिहाज से पर्यटकों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बात पहाडों की हो और हिमाचल की नाम न आए, ऐसा कभी हो नहीं सकता। हिमाचल प्रदेश घुमने के लिहाज से पर्यटकों की पहली पसंद मानी जाती है। प्रकृति की गोद में बसी देवभूमि हिमाचल की खूबसूरती अन्य राज्यों से अलग है। हिमाचल पर प्रकृति ने वो नेमतें बख्शी हैं जो विदेशों में भी नहीं है। तभी तो इस छोटे से प्रदेश में मिनी स्विट्डरलैंड, छोटी काशी, मिनी ल्हासा जैसे कई शहर बसते हैं। इसी वजह से यहां पर्यटन कारोबार में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

वीडियो भी देखें..

https://www.facebook.com/livingindianewsharyana/videos/2675387435841111/

हिमाचल अपनी घूमने फिरने की वजह से काफी प्रसिद्ध है पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं हिमाचल प्रदेश की उन जगहों के बारे में, जिनके बारे में जानकर अपका मन में पहाड़ों में जाने के लिए मचल जाएगा।  ।

himachal7
हिमाचल प्रदेश के हिल स्टेशन के क्षेत्रो की बात करते है तो मनाली का नाम ही सबसे पहले आता है। मनाली पर्यटक स्थलों का सेंटर है। कुल्लू की घाटी को देवताओं की घाटी भी कहा जाता है। बसंत ऋतु में यहां का मौसम बेहद सुहावना होता है। सर्दियों में यहां की चोटियां बर्फ की सफेद चादर से चमक उठती हैं। कुल्लू में द ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में भूरे भालू, हिम तेंदुए, बाघ और विभिन्न प्रकार के हिमालयी पक्षी देखें जा सकते हैं।

कुल्लू मनाली के बाद अब हम आपको बताते हैं सोलांग वैली के बारे में। सोलांग वेली मनाली से लगभग 13 किलोमीटर दुरी पर स्थित है। सोलंग वैली हिमाचल प्रदेश राज्य में कुल्लू घाटी के शीर्ष पर स्थित एक टूरिस्ट साइड वैली है।

KULLU1


अब बात करते हैं पहाड़ों की रानी शिमला की। आपको बता दें कि दुनिया भर के सैलानियो की आज पहली पसंद शिमलाहै। शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी के साथ बहुत ही खुबसूरत हिल स्टेशन है। शिमला जाने का रास्ता पहाडियों से होकर निकलता है। शिमला हिल स्टेशन विश्व भर में प्रसिद्ध हैं।

यहां 12 महीने सैलानियों का तांता लगा रहता है। देश ही नहींस बल्कि विदेशों से भी पर्यटक यहां घूमने आते हैं। और यहाँ की खुबसूरत वादियों का लुत्फ उठाते है।यहाँ का सुहावना और ठंडा मौसम सभी के दिलो को खुश करता है।

himacha2

 

वहीं शिमला से 20 की मी दूरी पर स्थित कुफरी एक छोटा और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। अगर आप शिमला जा रहे हैं तो यहाँ पर भी घूमने जरुर जाएं। ऊंचाई पर होने के कारण यहां सर्दियों में चारो और बर्फ ही बर्फ नज़र आती है।

कसौली भी हिमाचल का एक मशहूर शहर है। यह समुद्री तल से 1795 की ऊंचाई पर है। यह शिमला se 77 किलो मीटर दूर है और टॉय ट्रेन पर शिमला की पहाडियों के पास पहुंचने पर कसौली दिखाई देता है। सफाई और सुंदरता एक बहुत बड़ा कारण है जिसकी वजह से यहाँ पर बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं।

KASAULI3

अब बात करते हें धर्मशाला की। धौलाधार के आंचल में कांगड़ा जिला का मुख्यालय धर्मशाला शहर…इसकी खूबसूरती शब्दों में बयां करना संभव नहीं है। यहां शहीद स्मारक के साथ-साथ क्रिकेट स्टेडियम जैसे कई घूमने योग्य स्थान हैं। अब केंद्र सरकार के प्रोजेक्ट के कारण धीरे-धीरे स्मार्ट बन रहे इस शहर का स्वरूप में कुछ बदला नजर आ रहा है।

DHARMSHALA2

धर्मशाला से करीब 10 किलोमीटर दूर मैक्लोडगंज की पहचान तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा के निवास स्थान के कारण अधिक है। सड़क, रेल और हवाई यात्रा से भी धर्मशाला आसानी से पहुंचा जा सकता है।

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *