ऑनलाइन ़डेल्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद तनाव की स्थिति को देखते हुए धारा 144 लगा दी गई है। सैंकड़ों की तादाद में सुरक्षाकर्मियों को घाटी में तैनात किया गया है।
Child shaking hands with @crpfindia personnel in Kashmir. pic.twitter.com/dWnFQmfHeu
— PB-SHABD (@PBSHABD) August 8, 2019
वहीं इन दिनों सोशल मीडिया पर एक कश्मीरी बच्चे और महिला सुरक्षाकर्मी की फोटो जमकर वायरल हो रही है। इस फोटो में मासूम महिला सुरक्षाकर्मी के साथ हाथ मिलाता दिखाई दिया। इस तस्वीर को घाटी में अमन और शांति की उम्मीद के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं लोग इस फोटो की खूब सराहना कर रहे हैं और कमेंट्स कर रहे हैं।
