मां ने ही कर डाली अपने कलेजे के टुकड़े की हत्या, फिर खेला ऐसा खेल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उत्तर प्रदेश में कलयुगी मां की ऐसी करतूत सामने आई है, जिसे जानकर रूह कांप उठेगी। यहां गौतम बुद्ध नगर में एक…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उत्तर प्रदेश में कलयुगी मां की ऐसी करतूत सामने आई है, जिसे जानकर रूह कांप उठेगी। यहां गौतम बुद्ध नगर में एक निर्दयी मां ने अपने 8 महीने के बच्चे को मौत के घाट उतार दिया।

 

murder

दरअसल, पुलिस को जेवर थाना क्षेत्र के गांव गोपालगढ़ से 11 अगस्त को एक बच्चे का शव मिला था। पोस्टमार्टम में पता चला कि, बच्चे की हत्या हुई है। वहीं पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। कड़ी पूछताछ के बाद मां हेमा ने बताया कि, उसका पति से बच्चे को लेकर लगातार विवाद रहता था और उसका पति यह शक करता था कि बच्चा उसका नहीं है। ऐसे में गुस्से में आकर उसने 11 अगस्त को बच्चे की चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या बाद उसने इस बात की जानकारी अपने पति रोहतास एवं ससुर को दे दी और मासूम को जंगल में फेंक दिया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *