जामिया पर इस नेता का बड़ा बयान, बोल दी ये बड़ी बात !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है,…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, यही नहीं मनोज तिवारी ने सिसोदिया के ऊपर हिंसा को भड़काने के साथ-साथ पुलिस की छवि को खराब करने के लिए फर्जी वीडियो का इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया। मनोज तिवारी ने कहा कि मनीष सिसोदिया ने जिस वीडियो को वायरल किया है उस वीडियो में पुलिस के जवान आग को पानी से बुझा रहे थे। नाकि बस में आग लगा रहे थे।

छात्रों का किया मोहरे की तरह इस्तेमाल

तिवारी के मुताबिक मामले में छात्रों को मोहरे की तरह इस्तेमाल किया गया है, राजनीतिक पार्टियां छात्रों के कंधे पर बंदूक रखकर अपनी रोटियां सेक रही हैं। मनोज तिवारी ने पुलिस की कार्रवाई पर बोलते हुए कहा कि पुलिस की कार्रवाई सही थी या गलत इस मामले की जांच होनी चाहिए।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *