अयोध्या मामले पर फैसला: कहीं खुशी, कहीं गम! नेताओं की कुछ ऐसी रही प्रतिक्रिया

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सुप्रीम कोर्ट ने देश के सबसे चर्चित अयोध्या भूमि विवाद मामले में फैसला सुना दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि, सुन्नी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सुप्रीम कोर्ट ने देश के सबसे चर्चित अयोध्या भूमि विवाद मामले में फैसला सुना दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि, सुन्नी वक्फ बोर्ड को किसी अन्य उपयुक्त जगह पर वैकल्पिक पांच एकड़ जमीन दी जानी चाहिए। साथ ही केंद्र सरकार को तीन महीने के भीतर एक ट्रस्ट बनाने का निर्देश दिया, जो विवादित स्थल पर मंदिर का निर्माण करेगा। सुप्रीम कोर्ट के इस ऐतिहासिक फैसले के बाद फिल्म इंडस्ट्री से लेकर के नेताओँ ने अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दी है।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट पर खुशी जताई है।उन्होंने कहा कि राम मंदिर के साथ-साथ राष्ट्र में राम राज्यभी होना चाहिए, यही मेरी इच्छा है।

thakrey

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि.  हम सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का स्वागत करते हैं। यह मामला दशकों से चल रहा था और यह सही निष्कर्ष पर पहुंच गया है। इसे जीत या हानि के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।

mohan

अयोध्या मामले पर एआइएमआइएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि, वह इस फैसले से संतुष्ट नहीं है। ओवैसी ने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट वास्तव में सर्वोच्च है लेकिन अचूक नहीं है। हमें संविधान पर पूरा भरोसा है, हम अपने हक के लिए लड़ रहे थे, हमें दान के रूप में 5 एकड़ जमीन की जरूरत नहीं है। हमें इस 5 एकड़ भूमि के प्रस्ताव को अस्वीकार करना चाहिए, हमें संरक्षण नहीं देना चाहिए।

owesi

बाबा रामदेव ने कहा कि,  यह एक ऐतिहासिक फैसला है। अब राम मंदिर बनेग। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुस्लिम पक्ष को वैकल्पिक भूमिल आवंटित करने का निर्णय स्वागत योग्य है। उन्होंने साथ ही अपील की कि हिंदू भाइयों को मस्जिद के निर्माण में भी मदद करनी चाहिए।

भाजपा की नेता उमा भारती ने अयोध्या पर आए फैसले को कहा कि कोर्ट ने एक निष्पक्ष किंतु दिव्य निर्णय दिया है। मैं आडवाणी जी के घर में उनको माथा टेकने आई हूं।

सु्न्नी वक्फ बोर्ड के वकील जफरयाब जिलानी ने फैसले पर कहा है कि हम इस निर्णय का सम्मान करते हैं लेकिन हम संतुष्ट नहीं हैं।

lawyer

 

आगे कहा कि, हम आगे की कार्रवाई का फैसला करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *