जमानत मिलने के बाद डेरा सच्चा सौदा में इस तरह हुआ हनीप्रीत का स्वागत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: राम रहीम की राजदार हनीप्रीत को पंचकूला हिंसा मामले में बड़ी राहत मिली है। पंचकूला कोर्ट ने बुधवार को हनीप्रीत को जमानत दे…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: राम रहीम की राजदार हनीप्रीत को पंचकूला हिंसा मामले में बड़ी राहत मिली है। पंचकूला कोर्ट ने बुधवार को हनीप्रीत को जमानत दे दी। जमानत मिलने के बाद हनीप्रीत सीधे डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालय पहुंची।

जहां पर उसका स्वागत आतिशबाजी और पटाखों की गड़गड़ाहट के साथ हुआ। हनीप्रीत के वापिस आने की खुशी में मिठाईयां बांटी गई। डेरा में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर हनीप्रीत के आने का घंटों तक इंतजार करते रहे और जैसे ही उसका काफिला वहां पर पहुंचा जमकर आतिशबाजी की गई, स्वागत में नारे लगाए गए और मिठाइयां बांटी गई। इस दौरान हनीप्रीत ने किसी से भी बात नहीं की और सीधे ही वे उस क्वार्टर में चली गई जिसमें राम रहीम रहता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *