ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपने डांस का देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी लोहा मनवा चुकी हैं। उनके डांस की एक झलक देखने के लिए लोग कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर इन दिनों उनके डांस की एक वीडियो खूब वायरल हो रही है। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं। यह वीडियो इसलिए भी खास है, क्योंकि इसमें सपना चौधरी के डांस का पुराना अंदाज देखा जा सकता है।
https://youtu.be/uC-PeMdCSj8
नीले सूट में सपना बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसे अब तक 20 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस वीडियो पर सपना के फैन्स के कमेंट्स की बाढ़ है। हर कोई सपना की एनर्जेटिक परफॉर्मेंस की तारीफ कर रहा है।
