ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कांग्रेस नेता और पार्टी महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने Twitter पर अपनाे स्टेटस मं बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने अपने स्टेटस में public servant और cricket enthusiast लिखा है। जबकि पहले पूर्व सांसद गुना, पूर्व केंद्रीय मंत्री-ऊर्जा-वाणिज्य और उद्योग लिखा था। इस बदलाव के कई मायने निकाले जा रहे हैं। हालांकि, सिंधिया का कहना है कि ऐसा उन्होंने डिटेल को शॉर्ट करने के लिए किया है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले सिंधिया को वहां का चुनाव प्रभारी बनाया गया था।
बताया जा रहा है कि, सिंधिया मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद से ही नाराज चल रहे हैं। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान सिंधिया मुख्यमंत्री पद के स्वाभाविक दावेदार माने गए। लेकिन जब मध्य प्रदेश में पार्टी सत्ता में आ गई, तो सिंधिया के हाथ में सत्ता नहीं आई। उनके समर्थकों को ज़रूर कमलनाथ मंत्रिमंडल में काफी तवज्जो मिली।

