ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोनीपत पहुंचे दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि, गठबंधन की यह सरकार प्रदेश को लूटने के लिए बनाई गई है। जन भावनाओं के खिलाफ चल रही सरकार ज्यादा दिन नहीं टिकेगी। उन्होंने विधायक बलराज कुंडू पर लगे जाट आरक्षण के दौरान हिंसा के आरोपों की जांच की भी मांग की है।
वहीं आज से नागरिकता संशोधन कानून पर शुरू किए अभियान पर भी दीपेंद्र हुड्डा ने निशाना साधा, उन्होंने कहा कि जनता को गुमराह करने के लिए ये अभियान चलाया जा रहा है और बीजेपी असली मुद्दों से भटकाने के लिए ये नौटंकी कर रही है।

