ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा सरकार ने अंबाला शहर के बस-स्टैंड का नाम पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज के नाम पर ऱखने का फैसला किया है।
हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का कहना है कि, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस आशय के एक प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने बताया कि, अंबाला शहर विधानसभा क्षेत्र से विधायक असीम गोयल ने एक पत्र के माध्यम से इस बस अड्डा का नाम सुषमा स्वराज के नाम पर रखने का आग्रह किया है।

