गहने नहीं टमाटर से सजाया गया इस दुल्हन को, वजह कर देगी हैरान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पाकिस्तान में टमाटर की कीमतें आसमान छू रही हैं। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आलम…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पाकिस्तान में टमाटर की कीमतें आसमान छू रही हैं। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि, टमाटर की कीमत 300 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं। शायद यही वजह है कि, शादी में सोने के गहनों को छोड़ दुल्हन टमाटर से लदी हुई दिख रही हैं।

https://twitter.com/nailainayat/status/1196512658440278018

जी हां, इन दिनों एक पाकिस्‍तानी दुल्‍हन का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दुल्‍हन शादी के लिए सजी हुई है और स्‍टेज पर बैठी है, लेकिन इसमें खास यह है कि वह सोने या चांदी के जेवर नहीं, बल्कि टमाटर के जेवर पहने है। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर पाकिस्‍तान का काफी मजाक उड़ रहा है। पाकिस्तान के एक पत्रकार ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिय़ा अकांउट पर शेयर की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *