ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: तेलंगाना में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। यहां एक ऑटोचालक ने अपने ऑटो में 5 या 6 नहीं, बल्कि 24 लोग खचाखच भरे थे। पुलिस ने ऑटो चेकिंग के लिए रोका तो, इतने लोगों को देखकर उनकी आंखें फटी की फटी रह गईं।
https://twitter.com/cpkarimnagar/status/1160441693293801473
करीमनगर के पुलिस कमीश्नर ने यह वीडियो अपने ट्वीटर अकांउट पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि, लोगों को अपनी सुरक्षा का ख्याल करना चाहिए। उन्हें अपनी सुरक्षा करते हुए खचाखच भरे ऑटो में सवारी बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।
