भारतीय सेना की तीसरी सर्जिकल स्ट्राइक, आतंकियों के कैंप को बनाया निशाना

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारतीय सेना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकी केम्पों को ध्वस्त कर कामयाबी हासिल की है | सेना ने इस बार कुपवाड़ा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारतीय सेना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकी केम्पों को ध्वस्त कर कामयाबी हासिल की है | सेना ने इस बार कुपवाड़ा जिले तंगधार (tangdhar) सेक्टर से सटे पाक (POK) अधिकृत कश्मीर में चल रहे आतंकी केम्पों को निशाना बनाया है | ये हमला आर्टिलरी गन से किया गया है | सेना द्वारा किये गए इस बड़े हमले में पाकिस्तान के 4 -5 सैनिक के मारे जाने की खबर है |

surgical-strike

जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान को बार-बार सीजफायर का उल्लंघन करने और आतंकी घुसपैठ करने का मुहतोड़ जवाब मिला है | कल यानि शनिवार को पाकिस्तानी सेना ने फायरिंग की थी इस दौरान उसमे दो भारतीय जावन शहीद हो गए | साथ में एक नागरिक की भी गोली लगने से मौत हो गई | जबकि तीन घायल हो गए थे | इसके अलावा पाकिस्तान ने जम्मू कठुआ सेक्टर में भी भारी गोलीबारी की थी |

surgical-strike

तो वहीँ इससे पहले भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक (Surgical Strike) बालाकोट में आतंकी ठिकानों पर की गई थी | जिसके बाद भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक (AIR Strike) हुई | और अब ये तीसरी सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक (Surgical Strike) है |

surgical-strike

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *