ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज : पिहोवा में पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर चोरों ने एसबीआई एटीएम में लूट की वारदात को अंजाम दिया है। यहां चोर कैश से भरे एसबीआई के एटीएम को ही उखाड़ ले गए और पुलिस मूकदर्शक बनी रही। बैंक के मुताबिक एटीएम को जिस वक्त चोर उखाड़कर लेकर गए, उस वक्त उसमें 15 लाख रुपए थे। पुलिस के मुताबिक रात को एक राहगीर ने एटीएम लूट की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी। फिलहाल चोर लूट की वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने एटीएम बूथ पर लगे सीसीटीवी कैमरे की तार को भी काट दिया था।
पुलिस चौंकी के पास लगी ATM मशीन को उखाड़ कर ले गए चोर
ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज : पिहोवा में पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर चोरों ने एसबीआई एटीएम में लूट की वारदात को अंजाम…

