ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बरनाला पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी करने वाले चोर गिरोह को काबू किया है। डीएसपी राजेश छिब्बर ने बताया कि बरनाला निवासी अंग्रेज सिंह के घर से तीन मोबाइल फोन चोरी हुए थे। अज्ञात पर मामला दर्ज कर पुलिस द्वारा गहराई के साथ जांच की गई, जिसके बाद चमकौर सिंह रामपुरा, काला कुमार बरनाला, शिवकुमार बरनाला को काबू कर उनसे चोरी किए गए 13 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
डीएसपी ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर 2 दिन का रिमांड हासिल किया गया है। इसके अलावा एक और आरोपी को 100 नशीली गोलियों समेत काबू किया गया है। डीएसपी ने बताया कि लवली सिंह बरनाला को अनाज मंडी में रोककर तलाशी लेने पर उसके पास से 100 नशीली गोलियों बरामद हुई।
चोरी करने वाले चोर गिरोह काबू
चोरी के 13 मोबाइलों समेत तीन चोर अौर एक नशा तस्कर काबू
100 नशीली गोलियों बरामद



