Gurdaspur Chori: गुरदासपुर के तहसील कॉम्प्लेक्स में चोरों; पंखे और वायरिंग भी ले गए चोर सारे काम ठप

Gurdaspur Chori: गुरदासपुर के धारीवाल की तहसील कॉम्प्लेक्स में स्थित पटवारखाना में चोरों ने एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर एल्युमीनियम…

Gurdaspur Chori: गुरदासपुर के तहसील कॉम्प्लेक्स में चोरों; पंखे और वायरिंग भी ले गए चोर सारे काम ठप

Gurdaspur Chori:

गुरदासपुर के धारीवाल की तहसील कॉम्प्लेक्स में स्थित पटवारखाना में चोरों ने एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर एल्युमीनियम के दरवाज़े, वायरिंग और पंखे चुरा ले गए, जिसके चलते तहसील कॉम्प्लेक्स में कामकाज भी ठप हो गया है। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि न तो पंखे चल रहे हैं और न ही कंप्यूटर काम कर रहे हैं। इस वजह से तहसील कॉम्प्लेक्स में अपना काम करवाने आए लोगों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सब-रजिस्ट्रार बलजीत सिंह गुरैया का कहना है कि ऐसा लगता है कि चोरों ने लगातार दो दिनों तक इस घटना को अंजाम दिया है- पुलिस को सूचना देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

पहले भी हो चुकी है इस तरह की चोरियां

पटवारी दलजीत सिंह का कहना है कि शटर लगे होने के कारण चोर तहसील कॉम्प्लेक्स के मुख्य दफ़्तर में घुस नहीं पाए। वरना कंप्यूटर वगैरह भी चोरों के हाथ लग सकते थे। उन्होंने बताया कि यहाँ पहले भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। कुछ समय पहले, दफ़्तर में नए लगाए गए AC के तांबे के पाइप भी चोर उखाड़कर ले गए थे। जिसके कारण उन्हें पिछली गर्मियों में काफ़ी परेशानी झेलनी पड़ी थी, और इस बार भी चोरों की इस हरकत के चलते दफ़्तर के कर्मचारियों और आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

बता दें कि कुछ दिन पहले भी इसी तरह की एक चोरी की घटना हुई थी, जिसमें चोर एल्युमीनियम के दरवाज़े, सिरिंज, पंखे और दवाइयां भी चुरा ले गए थे।

अन्य ख़बरें जानें-

Julana Bike Fined: जुलाना में बुलेट बाइक का 23500 का चालान

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *