नहीं थम रही चोरी की घटनाएं, चोरों ने उड़ाए लाखों के गहने, घर से सदस्यों को बेहोश करके भागे चोर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- फरीदाबाद में बदमाशों के हौंसले लगातार बुलंद होते हुए नजर आ रहे हैं | यहां लगातार घट रही अपराधिक घटनाओं के कारण…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- फरीदाबाद में बदमाशों के हौंसले लगातार बुलंद होते हुए नजर आ रहे हैं | यहां लगातार घट रही अपराधिक घटनाओं के कारण लोगों में दहशत का माहौल पनपता दिख रहा है | ताजा मामला तिगांव का है, जहां बदमाशों ने एक घर में चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है | बदमाश घर से कीमती गहनों के समेत लाखों रुपए की नकदी उड़ाकर ले गए |

thief

चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश परिवार के सदस्यों और उनके पालतू डॉग को बेहोश करके भाग गए | फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर जांच शुरु कर दी है | वहीं ग्रामीणों ने लगातार घट रही चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *