ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: दिल्ली के शालीमार इलाके में शातिराना ढंग से लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। आपको बता दें कि ठग ने एक व्यापारी को झांसे में लेते हुए उससे करीब आठ लाख रुपए लूट लिए है।
पीड़ित व्यापारी ने बताया कि ठग ने अपनी मां के इलाज का झुठा झांसा देकर उसको 8 लाख रुपए में चार हजार अशर्फियां बेच दी और जब वो अशर्फियां लेकर सुनार के पास पहुंचा तो अशर्फियों नकली निकली।
व्यापारी ने इस घटना की सुचना पुलिस को दी और पुलिस सीसीटीवी फूटेज के द्धारा मामले की जांच कर रही है।


