ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मोगा के अलाकसर रोड़ पर बने एक घर में चोरी होने की वारदात सामने आई है। मिली जानकारी अनुसार महिला घर में ताला लगाकर अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए गई हुई थी इसके बाद चोर ने मौके का फायदा उठा कर घर में प्रवेश किया और घर का सामना देखने लगा।
पर कुछ समय बाद महिला अपने घर में दाखिल हुई तो उसने चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया। साथ ही महिला ने चोर को रोकने की भी कोशिश की इसी बीच दोनों के बीच हाथापाई भी हुई।
इसके बाद महिला के शोर मचाने के बाद लोगों ने चोर को दबोच लिया और उसको पुलिस के हवाले कर दिया।
वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और साथ ही पुलिस इस बात की भी जानकारी हासिल कर रही है कि चोर किन किन जगहों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।



