खांसी में आ रहा था खून, जांच में शख्स के गले से निकला ये भयानक जीव

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चीन के फुजिआन प्रांत में लगातार दो महीने तख खांस रहा था औक खांसने के बाद उसके गले से खून निकल रहा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चीन के फुजिआन प्रांत में लगातार दो महीने तख खांस रहा था औक खांसने के बाद उसके गले से खून निकल रहा था। उसे शायद भनक तक भी नहीं होगी कि उसे शरीर में जोंके कुंडली मार कर बैठी हुई हैं। जब उसकी खांसी ठीक नहीं हुई तो वह डॉक्टर के पास गया और यह खुुलासा होने के बाद मानों उसके पैरों तले जमीन ही खिसक गई हो। डॉक्टरों ने जांच में पाया कि उसके गले में 2 जोंक चिपकी हुई है।

leech

एक रिपोर्ट के अनुसार, चीन के फुजिआन प्रांत में रहने वाले एक शख्स को काफी दिनों से खांसी आ रही थी। पहले तो उसे लगा कि यह मौसम के कारण होगी, लेकिन बाद में उसे खांसते समय गले से खून आने लगा। इसके बाद डॉक्टरों ने ब्रॉन्कोस्कोपी की। जिसमें सामने आया कि, मरीज के गले में 2 जोक चिपकी हुई हैं। इन जोंक की लंबाई लगभग तीन सेंटीमीटर (1.2 इंच) थी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *