Health tips: ज्यादातर लोग स्वस्थ रहने के लिए अपने आहार में सूखे मेवों को शामिल करते हैं. इनमें भरपूर मात्रा में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कई स्वास्थ्य लाभ देते हैं, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे ड्राई फ्रूट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके सेवन से डायबिटीज के मरीजों को नुकसान हो सकता है. आइए जानते हैं ऐसे ड्राई फ्रूट्स जो डायबिटीज में पहुंचाते हैं नुकसान-
अंजीर
अंजीर भले ही फाइबर से भरपूर मेवा हो, लेकिन ये काफी मीठा होता है जिससे ब्लड शुगर बढ़ सकता है. एक कप अंजीर में करीब 29 ग्राम चीनी होती है, जो डायबिटीज के मरीज का ब्लड शुगर हाई कर सकती है.
किशमिश
शुगर के मरीज को किशमिश नहीं खानी चाहिए. किशमिश काफी मीठी होती है जिसे खाने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है। ऐसे में किशमिश का सेवन मधुमेह में हानिकारक माना जाता है.
खजूर
डायबिटीज में खजूर खाने से पूरी तरह परहेज करना चाहिए. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ब्लड शुगर कंट्रोल होने पर और जमकर फिजिकल एक्टिवटी करने पर आप कभी मिठास के लिए थोड़ा बहुत खजूर खा सकते हैं.
शुगर में कौन से ड्राई फ्रूट खाने चाहिए?
अखरोट
डायबिटीज के मरीज को डाइट में अखरोट जरूर शामिल करने चाहिए. अखरोट में विटामिन ई होता है और कैलोरी बहुत कम होती है. अखरोट खाने से टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को कम किया जा सकता है.
बादाम
हेल्थ एक्सपर्ट डायबिटीज में बादाम खाने की सलाह देते हैं. मधुमेह के रोगियों के लिए बादाम सबसे अच्छा ड्राई फ्रूट है। बादाम खाने से शरीर इंसुलिन पैदा करने के लिए ट्रिगर होता है और ब्लड शुगर लेवल कम होता है.
काजू
डायबिटीज में काजू भी सीमित मात्रा में खा सकते हैं. हेल्थ लाइन के मुताबिक काजू खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है. काजू हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और हार्ट की बीमारियों के खतरे को भी कम करता है.



