ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा रोडवेज ने हड़ताल रद्द कर दी है। तालमेल कमेटी की परिवहन मंत्री के साथ बैठक हुई। अब रोडवेज कर्मचारी हरियाणा में कल यानी मंगलवार को होने वाली हड़ताल नहीं करेंगे। तालमेल कमेटी ने हड़ताल वापिस ले ली है।
बैठक के बाद कर्मचारी नेता दलबीर किरमारा का बयान सामेन आया है। उन्होंने कहा कि, 7 जनवरी की हड़ताल वापस ली गई है। लेकिन 8 जनवरी की हड़ताल का फैसला वापिस नहीं लिया गया है।
