अब नहीं होगी Jio से फ्री कॉलिंग, जानिए क्या है नया प्लान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रिलायंस Jio उपभोक्ताओं को यह सुनकर बेदह दुख होगा कि अब जियो की कॉलिंग पूरी तरह फ्री नहीं होगी। जी हां, अब…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रिलायंस Jio उपभोक्ताओं को यह सुनकर बेदह दुख होगा कि अब जियो की कॉलिंग पूरी तरह फ्री नहीं होगी। जी हां, अब अगर आप 10 अक्टूबर से किसी दूसरे नेटवर्क पर कॉल करेंगे, तो आपको उसके लिए पैसे देने होंगे। अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए Jio यूजर्स को हर सेकंड के 6 पैसे देने होंगे। जबकि जियो टू जियो पर कॉलिंग फ्री रहेगी।

आईयूसी टॉपअप रिचार्ज के बाद ही ग्राहक दूसरे नेटवर्क पर कॉल कर पाएंगे। वहीं टॉपअप रिचार्ज की वैधता अभी बाकी है। उन्हें नए रिचार्ज के वक्त आईयूसी वाउचर लेना पड़ेगा। आईयूसी वाचर पर ग्राहकों को अतिरिक्त डेटा मिलेगा। अगर आप दूसरे नंबर पर भी कॉल करना चाहते हैं तो आपको नीचे दिए टॉप-अप से रिचार्ज कराना होगा।

jio

 

ये हैं नए आईयूसी प्लान-

  • 10 रूपए में 124 मिनट के साथ 1 जीबी डेटा
  • 20 रूपए में 249 मिनट के साथ 2 जीबी डेटा
  • 50 रूपए में 656 मिनट के साथ 5 जीबी डेटा
  • 100 रूपए में 1,362 मिनट के साथ 10 जीबी डेटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *