ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: इंसान की मौत के बाद एफआईआर तो बहुत बार सुना होगा, लेकिन कुत्ते की मौत के बाद डॉक्टर पर केस दर्ज होेना कभी नहीं सुना होगा।
लेकिन तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के आधिकारिक आवास प्रगति भवन के एक पालतू कुत्ते की मौत होने पर हैदराबाद पुलिस ने एक पशु डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने डॉक्टर रंजीत और एक निजी पशु चिकित्सालय के प्रभारी के खिलाफ शनिवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 429 और पशु क्रूरता रोकथाम अधिनियम की धारा 11 (4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, हस्की नामक 11 महीने का कुत्ता कथित तौर पर 11 सितंबर को डॉक्टर द्वारा सूई देने के बाद मर गया. प्रगति भवन में पालतू कुत्तों की देखभाल करने वाले आसिफ अली खान की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप है।



