Punjab Weather Update: पंजाब में आज कई दिनों बाद घने कोहरे से थोड़ी राहत मिली है. इसके साथ ही दिन का तापमान भी लगातार गिर रहा है. सबसे खास बात ये है कि मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए येलो कोहरे का अलर्ट जारी किया है.साथ ही मंगलवार को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है.
पंजाब में तापमान ने कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. लुधियाना का अधिकतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया है, जो पिछले 50 साल में तीसरी बार हुआ है. हालांकि, रात के तापमान की बात करें तो ये सामान्य चल रहा है, लेकिन दिन में ज्यादा ठंड महसूस हो रही है. ऐसे मौसम के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
मौसम विभाग के मुताबिक 10 जनवरी से मौसम शुष्क रहेगा. 10 जनवरी से कोहरे से कुछ राहत मिलेगी. इस दौरान कुछ जगहों पर हल्की धूप भी निकल सकती है. सोमवार को अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और बठिंडा में दिन का तापमान सामान्य से 7.2 डिग्री से 12.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.



