Punjab-Haryana Weather: पंजाब-हरियाणा में भीषण गर्मी के बीच आज कई जिलों में बारिश की संभावना, जाने अपने शहर का ताजा अपडेट

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब के कई जिलों में आज हल्की बारिश की संभावना है. भीषण गर्मी शुरू हुए दो दिन हो चुके हैं, फिर भी…

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब के कई जिलों में आज हल्की बारिश की संभावना है. भीषण गर्मी शुरू हुए दो दिन हो चुके हैं, फिर भी राज्य में न तो भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की गई है और न ही गर्म हवाएं चल रही हैं. इसके विपरीत राज्य में अधिकतम तापमान में गिरावट आई है और फिलहाल यह सामान्य से 5.4 डिग्री कम दर्ज किया गया है. मौसम विभाग ने 29 मई तक कोई लू की चेतावनी जारी नहीं की है.(Punjab-Haryana Weather Update)

भारत मौसम विज्ञान विभाग  के अनुसार, राज्य में अधिकतम तापमान में औसतन 3.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. राज्य (Punjab-Haryana Weather Update) में सबसे अधिक तापमान लुधियाना के समराला (36.9 डिग्री सेल्सियस) में दर्ज किया गया, जबकि कई अन्य जिलों में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया.

चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 34.7 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 35.2 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 33 डिग्री सेल्सियस रहा.

पंजाब में आज लू की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन गुरदासपुर, होशियारपुर, पठानकोट, नवांशहर, रोपड़, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और अमृतसर जिलों में अगले चार दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, फरीदकोट, मनसा, संगरूर जैसे दक्षिण-पश्चिमी जिलों में कोई चेतावनी नहीं है.

वहीं, हरियाणा (Haryana Weather Update)में अगले चार बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया है. 24 मई को हरियाणा में मौसम सामान्य रहेगा. तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. दिन में धूप खिली रहेगी, लेकिन शाम को हल्की बादल छा सकते हैं. इस दिन 10 जिलों में बारिश की संभावना है. अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद देखने को मिल सकती है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *