Punjab-Haryana Weather: पंजाब-हरियाणा के 10 जिलों में आज बारिश की संभावना, 9 जिलों में लू का अलर्ट जारी

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब में बुधवार रात को मौसम में आए बदलाव का असर गुरुवार को भी साफ दिखाई दिया. राज्य भर में अधिकतम तापमान…

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब में बुधवार रात को मौसम में आए बदलाव का असर गुरुवार को भी साफ दिखाई दिया. राज्य भर में अधिकतम तापमान में औसतन 4.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जो सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम है. हालांकि, कई इलाकों में अभी भी गर्मी बरकरार है.(Punjab-Haryana Weather Update)

कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ आंधी भी आ सकती है.किसानों और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. 9 जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी: दोपहर के समय घर से बाहर न निकलें और पर्याप्त पानी पीते रहें.(Punjab-Haryana Weather Update)

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, गुरुवार को बठिंडा और अबोहर सबसे गर्म रहे, जहां तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. गर्म हवाओं के कारण इन क्षेत्रों में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.

वहीं, हरियाणा (Haryana weather update) में ओलावृष्टि, वर्षा और तेज हवा के बाद वीरवार को दिन और रात के तापमान में गिरावट हुई है. शुक्रवार को उत्तर हरियाणा के मौसम में नरमी रहेगी, लेकिन दक्षिण में गर्मी बढ़ेगी। उत्तर हरियाणा के जिलों में वर्षा की संभावना है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *