Gold Price Today: सोना-चांदी के धामों में भारी घिरावट; जानें कितने रुपये सस्ता हुआ गोल्ड-सिल्वर

Gold-Silver Price Today: त्योहारी सीजन में दिन भर दिन सोने-चांदी की कीमतें (Gold Rates) आसमान छूती जा रही हैं. बीते पांच दिनों की बात करें,…

Gold-Silver Price Today: त्योहारी सीजन में दिन भर दिन सोने-चांदी की कीमतें (Gold Rates) आसमान छूती जा रही हैं. बीते पांच दिनों की बात करें, तो सोने से कहीं ज्यादा चांदी में निवेश (Silver Investment) फायदे का सौदा साबित हुआ है. इसकी कीमत में करीब 3000 रुपये प्रति किलो का उछाल आया है. ऐसे में सोना छोड़, चांदी में निवेश ज्यादा रिटर्न देने वाला साबित हो रहा है.  

5 दिन में इतने बड़े धाम (Gold-Silver Price Today)
ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव के दौरान जहां एक ओर सोना (Gold) चमक रहा है, तो वहीं दूसरी ओर चांदी का भाव भी लगातार बढ़ रहा है. हालांकि, सप्ताह के पहले दिन सोमवार को इसमें कुछ गिरावट जरूर देखने को मिली है, लेकिन बीते पांच कारोबारी दिनों में ही कीमतों में बढ़ोतरी के मामले में चांदी ने गोल्ड को पीछे छोड़ दिया है.

घरेलू मार्केट में बीते 30 सितंबर को एक किलो चांदी का भाव 89,400 रुपये था, जो कि पांच दिन में ही बढ़कर 92,200 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया. इस हिसाब से देखें तो चांदी की कीमत में प्रति किलो 2800 रुपये की तेजी आई. 

वहीं, घरेलू मार्केट में अगर सोने की कीमतों में पिछले पांच दिनों में आए बदलाव (Gold Rate Update) की बात करें, तो इसका दाम मामूली बदलाव के साथ 75,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आस-पास ही चल रहा है.

एक महीने में चांदी ने कराया इतना फायदा
अगर बीते एक महीने की बात करें, तो चांदी ने प्रति किलो पर निवेशकों को जबर्दस्त मुनाफा कराया है. इसकी कीमत एमसीएक्स पर पिछले 6 सितंबर को 82,757 प्रति किलो थी, जो अब 92763 रुपये पर पहुंच गई है. इस हिसाब से देखें तो निवेशकों को प्रति किलो के हिसाब से 10,006 रुपये का फायदा हुआ है. वहीं सोने की अगर बात करें तो ये 71,944 से महीने भर में 76,240 रुपये पर पहुंचा है यानी हर 10 ग्राम पर निवेशकों को 4,296 रुपये का फायदा हुआ है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *