Gold Latest Price: सरकार द्वारा बजट में सोने-चांदी पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी में कटौती की गई है. जिसके बाद से लगातार सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. बजट के अगले दिन भी भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव में कमी देखने को मिली है.(Gold Latest Price)
आज सोने की कीमत 69 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. वहीं, चांदी का भाव 84 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक आ गई है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold) 69194 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) का भाव 84897 रुपये किलो है.
India Bullion And Jewellers Association के मुताबिक, मंगलवार (23 जुलाई) की शाम को 24 कैरेट सोना (Gold Rate) 69602 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज, 24 जुलाई की सुबह गिरावट के साथ 69194 रुपये तक आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना-चांदी दोनों ही सस्ते हुए हैं.
सोने-चांदी की कीमत (Gold Latest Rate)
ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं.
IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं



