Yamunanagar के मंदिर से दानपात्र से लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुई सारी वारदात , जांच में जुटी पुलिस

यमुनानगर, 22 सितंबर यमुनानगर में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं।चोरों ने अब मंदिर को भी अपना निशाना बना लिया है।शहर के…

यमुनानगर

यमुनानगर, 22 सितंबर

यमुनानगर में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं।चोरों ने अब मंदिर को भी अपना निशाना बना लिया है।शहर के बीचों-बीच हाईवे के किनारे और गांधीनगर थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित श्री दयाल जी हनुमान मंदिर, सरोजनी कॉलोनी में चोर ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर में रखे दानपात्र को तोड़कर करीब तीन लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया।

पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद

मंदिर में चोरी की वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई।CCTV कैमरे की फुटेज में दिखाई दे रहा है कि तड़के करीब चार बजे एक युवक मंदिर में दाखिल होता है। उसने अपने चेहरे को कपड़े से ढक रखा था। मंदिर में पहुंचकर आरोपी ने दानपात्र को तोड़ा और उसमें रखी करीब तीन लाख रुपये की नकदी निकाल ली। वारदात का पता चलते ही मंदिर के पुजारी ने चोर का पीछा किया, लेकिन आरोपी आसपास की गलियों से होकर फरार हो गया।

पुलिस ने जांच की शुरू

मंदिर के पुजारी ने बताया कि चोरी हुई रकम लोगों के सहयोग से इकट्ठा की गई थी और इसे एक गरीब लड़की की शादी में खर्च किया जाना था।मंदिर और आसपास की गलियों में लगे CCTV कैमरों में आरोपी भागता हुआ दिखाई दे रहा है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि CCTV फुटेज के आधार आरोपी की पहचान कर रही है।जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अन्य खबरें जानें-

निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा सीटों के चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, UP और उत्तराखंड में होंगे चुनाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *