JALANDHAR में दुकान के ताले तोड़कर चोरी, नकदी और सामान ले हुए फरार हुए चोर, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस

जालंधर, 21 जुलाई जालंधर की घास मंडी चौक स्थित कुमार स्वीट शॉप में चोरी हो गई। चोर दुकान के ताले तोड़कर गल्ले में रखा कैश…

जालंधर,

जालंधर, 21 जुलाई

जालंधर की घास मंडी चौक स्थित कुमार स्वीट शॉप में चोरी हो गई। चोर दुकान के ताले तोड़कर गल्ले में रखा कैश और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। चोरी का पता सुबह दुकान खोलने पहुंचे कर्मचारी को चला, जिसके बाद उसने तुरंत दुकान मालिक को सूचना दी।

शॉाप मालिक राजेश शर्मा ने बताया कि उन्होंने रोजाना की तरह सोमवार रात करीब 10 बजे दुकान बंद की थी। मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे जब कर्मचारी दुकान खोलने पहुंचा तो उसने शटर के ताले टूटे हुए देखे। दुकानदार ने चोरी की शिकायत थाना पाँच की पुलिस को दी और सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुँची।फिलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।

दुकान मालिक ने बताया कि सुबह दुकान का ग़ल्ला नीचे जमीन पर गिरा हुआ था और सामान बिखरा हुआ था। चोर दुकान के गल्ले के अंदर पड़ी क़रीब 25-30 हजार की नकदी सहित सारा सामान चोरी कर ले जा चुके थे। चोरी की वारदात के बाद दुकान पर मौजूद मार्केट के लोगों ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उनके इलाके में गश्त बढ़ायी जाए , ताकि चोर लुटेरों के मन में खौफ बना रहे और वारदातें कम हो।

वहीं थाना पाँच के जाँच अधिकारी ASI बलविंदर कुमार ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि घास मंडी चौक के पास स्थित दुकान के चोर ताले तोड़कर नक़दी और सामान चोरी करके ले गए हैं। जिसके बाद वह टीम सहित मौके पर पहुँचे हैं। वह घटना स्थल के आस पास लगे CCTV कैमरों को खंगाल रहे हैं ताकि चोरों के बारे में पता चल सके।

 अन्य खबरें जानें-

श्री फतेहगढ़ साहिब से DELHI रवाना हुए किसान, केंद्र सरकार के खिलाफ आज बड़ा प्रदर्शन,किसान घाट पर होगा 4 घंटे का शांतिपूर्ण धरना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *