नूंह में चोरी का खुलासा, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 6.15 लाख और आईफोन समेत जेवरात बरामद

नूंह , 8 सितंबर नूंह शहर थाना पुलिस ने वार्ड नंबर-8 में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया…

नूंह

नूंह , 8 सितंबर

नूंह शहर थाना पुलिस ने वार्ड नंबर-8 में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की रकम में से 6 लाख 15 हजार रुपये नकद, कई मोबाइल फोन, जेवरात, चांदी के सामान, पुराने सिक्के और एक स्विफ्ट कार सहित अन्य सामान बरामद किया है।

थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में बताया कि वार्ड नंबर-8 निवासी ने 21 अगस्त को शिकायत देकर बताया था कि 20-21 अगस्त की रात अज्ञात चोर उसके मकान के चौबारे में घुसकर नकदी और सोने-चांदी के आभूषण समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए।

शिकायत के अनुसार, चोर करीब 85 हजार रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, चेन, मंगलसूत्र, हार, चूड़ियां, चांदी के कड़े, पायल सहित अन्य सामान ले गए थे। शिकायत मिलने के बाद शहर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई।

जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने 4 सितंबर को वार्ड नंबर-1 नूंह निवासी आमिर को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, पूछताछ और पुलिस रिमांड के दौरान आमिर ने चोरी की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की तथा अपने दो साथियों के नाम बताए। इसके बाद पुलिस ने वार्ड नंबर-8 नूंह निवासी सागर और जवाहर कॉलोनी फरीदाबाद निवासी दीपक को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आमिर की निशानदेही पर उसके घर से चोरी की रकम में से 6 लाख 15 हजार रुपये नकद, एप्पल आईफोन 17 प्रो, एप्पल आईफोन 14 प्रो, कुछ जेवरात, चांदी का सामान, पुराने सिक्के और एक लाइटर पिस्टल बरामद की गई। वहीं, आरोपी सागर के कब्जे से चोरी का माल बिकवाने के एवज में मिली कमीशन राशि में से 20 हजार रुपये नकद, आईफोन-15 और वीवो मोबाइल फोन तथा एक स्विफ्ट कार बरामद की गई।

आरोपी दीपक से उसके हिस्से में आए पैसों में से 3 हजार रुपये बरामद किए गए।थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की गई। पुलिस मामले में चोरी के शेष सामान की बरामदगी और आरोपियों से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

 अन्य खबरें जानें –

ਮਾਨਸਾ ‘ਚ ਦਰਦਨਾਕ ਹਾਦਸਾ: ਵਾਟਰ ਵਰਕਸ ਦੇ ਟੈਂਕ ‘ਚ ਡੁੱਬਣ ਨਾਲ ਮਾਂ ਅਤੇ ਦੋ ਮਾਸੂਮ ਬੱਚਿਆਂ ਦੀ ਮੌਤ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *