ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पानीपत के बापौली रोड़ पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां गांव बहरामपुर में एक निर्माणधीन फैक्टरी की दीवार गिर गई। इस दौरान 11 मजदूर घायल हो गए और 1 की मौत हो गई।
22 फीट ऊंची दीवार मजदूरों पर गिरी
मिली जानकारी के अनुसार, बहरामपुर गांव में एक फैक्ट्री को बनाए जाने का काम चल रहा था। अचानक बारिश आई और मजदूर भीगने से बचने के लिए दीवार के नीचे बैठ गए। तभी तेज आंधी आने से करीब 22 फीट ऊंची दीवार उनके ऊपर गिर गई। इससे सभी अंदर दब गए। आन-फानन आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। इस दौरान एक मजदूर की मौत हो गई।
