चोरी की बिजली से चल रहा था पार्कों के सौंदर्यीकरण का काम, फिर हुआ कुछ ऐसा

ऑनलाइन डेस्क / लिविंग इंडिया न्यूज़:–फतेहाबाद में पार्कों का निर्माण कार्य चल रहा है। पार्कों को खूबसूरत बनाने का काम हो रहा है। लेकिन जिस…

ऑनलाइन डेस्क / लिविंग इंडिया न्यूज़:–फतेहाबाद में पार्कों का निर्माण कार्य चल रहा है। पार्कों को खूबसूरत बनाने का काम हो रहा है। लेकिन जिस ठेकेदार को निर्माण कार्य का जिम्मा सौंपा गया है, वो ठेकेदार चोरी की बिजली से विकास का काम करवा रहा है। ठेकेदार के कारिंदे सरकार को चूना लगा रहे हैं और सरकार ठेकेदार के कंधों पर विकास की बागडोर थमाकर वाहवाही लूटने का काम कर रही है।

सड़क किनारे लगे हैं बिजली के पोल

यहां पार्क के पास सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से सरेआम कुंडी डालकर काम चल रहा है…पत्थरों की कटाई से लेकर रगड़ाई तक का सारा काम चोरी की बिजली से चल रहा है…ये मामला कोई एक जगह का नहीं, बल्कि जहां जहां पर इस वक्त पार्कों के सौंदर्यकरण का काम चल रहा है, वहां पर बिजली की चोरी के साथ ही विकास का काम हो रहा है।

आंखे मुंदे बैठा बिजली विभाग

बहरहाल इस तस्वीर को तो बिजली विभाग देख नहीं पा रहा, लेकिन जब इस बाबत लिविंग इंडिया न्यूज ने बिजली विभाग के एसडीओ धीरज कुमार से बात की, तो उन्होंने कहा कि, लिविंग इंडिया न्यूज से उन्हें बिजली चोरी की जानकारी मिली है, जल्द ही जांच करके ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। अब देखना ये होगा कि आखिर बिजली विभाग कब कुंभकर्णी नींद से जागकर बिजली चोरी करने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *