ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में आए दिनो लोगों को धमकियां मिलने के मामले सामने आते रहते हैं। लेकिन अब एक ऐसा मामले सामने आया है, जिसे जानकर सभी के होश उड़ जाएंगे।

जी हां, जींद जिले के अलेवा गांव की एक महिला ने दििल्ली स्थित हरियाणा भवन में फोन कर मुख्यमंत्री पर स्याही फेंकने की धमकी दी है। महिला की इस धमकी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। विभाग ने सभी जगहों पर सीएम के कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अधिकारियों को अलर्ट जारी कर दिया है।
