ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम विक्षोभ का असर पूरे हरियाणा में देखने को मिलेगा। इसके चलते 12 और 13 दिसंबर को 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चल सकती है। कुछ इलाकों में तेज बारिश के आसार हैं। कई स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं। पश्चिम विक्षोभ का असर खत्म होते ही 14 दिसंबर से गहरी धुंध असर दिखा सकती है।
बुधवार को दिन का तापमान 3 डिग्री गिरकर 20 डिग्री पर आ गया। रोहतक में यह 19.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5 डिग्री कम है। दोपहर बाद कुछ इलाकों में बादल छाए। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम विक्षोभ के असर से गुरुवार व शुक्रवार को बारिश के साथ कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना है।

