ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में एक बार फिर मौसम में अचानक बदलाव के संकेत दिए हैं। हालांकि कल का दिन साफ रहने की संभावना है लेकिन 21 तारीख को एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ के चलते हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। हिसार कृषि विभाग की तरफ से जारी मौसम बुलेटिन में किसानों को भी सलाह दी गई है।
हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण 20 जनवरी को बादलवाई व मौसम खुश्क रहेगा। वहीं 21 जनवरी को प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं आने वाले दिनों में अल सुबह व देर सायं के समय धुंध बढऩे की संभावना है।

