ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: करनाल के झंझाड़ी में 3 लोगो को गोली मारने का मामला सामने आया है। बता दें कि तीनों युवक झंझाड़ी के रहने वाले गोल्डी, उसके पिता जय भगवान और चाचा पर बाइक सवार हमलावरों ने गोली चला दी।

सूत्रों के अनुसार हमलावर पिंटू और बबली के तार हत्याकांड से जुड़े हो सकते है। फिलहाल तीनों घायलों का इलाज़ करनाल के निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
